-मौत की वजह को लेकर कई तरह की अटकलें
बक्सर खबर। डुमरांव छठिया पोखरा में डूबने से शनिवार की रात एक व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक का नाम मनोज कुमार (40 वर्ष) पिता बुद्ध प्रसाद बताया जा रहा है। लेकिन, उसका शव दोपहर एक बजे के बाद बरामद होने की सूचना है। इस वजह से कई तरह की अटकलें लगाई जा रही हैं। सूचना के अनुसार शनिवार की रात दो बजे के लगभग मनोज तालाब में कूद गया। अब भला चंगा व्यक्ति ऐसी हरकत क्यूं करेगा ?
यह सवाल जब डुमरांव के थानाध्यक्ष शंभू भगत से किया गया तो उन्होंने कहा परिजनों के अनुसार उसकी मानसिक स्थिति अच्छी नहीं थी। इस वजह से शायद उसने छलांग लगा दी है। शव की तलाश के लिए गोताखोरों की मदद ली जा रही है। लेकिन, दोपहर एक बजे तक बरामद नहीं हो सका है। इस घटना ने कारण डुमरांव में सुबह से ही चर्चाओं का बाजार गर्म है। क्योंकि छठिया पोखरा बहुत ही खास है। यहां इस तरह की घटना होना। अर्थात सबके लिए परेशानी वाली बात। क्योंकि आस-पास खेलने-कूदने की जगह है। यहां लोगों का आना जाना लगा रहता है। ऐसे में सजग रहने की जरूरत है।