‌‌‌बैंक अधिकारी के घर में भीषण चोरी, दस लाख का नुकसान

0
2826

-मां के श्राद्ध के लिए घर में ताला लगा शहर से गांव गया था परिवार
बक्सर खबर। बंद घर से चोरों ने दस लाख रुपये मूल्य के आभूषण और नकदी की चोरी कर ली है। यह घटना नगर थाना क्षेत्र के सोमेश्वर नाथ इलाके की है। सूचना के अनुसार गुरुवार की रात चोरों ने घर की खिड़की तोड़ ऐसा खेल किया है। इस मामले में गृहस्वामी नवीन राय ने पुलिस से शिकायत की है। आज शुक्रवार को उन्हें इसकी सूचना मिली तो भागे-भागे बक्सर पहुंचे। सूचना मिलने के बाद आस-पास के लोग व उनके जानने वाले लोग भी वहां गए।

उन्होंने बताया कि मां के श्राद्ध कर्म के लिए अपने गांव चौसा के रामपुर गए थे। इस बीच घर खाली था। चोरों ने सीधे ड्राइंग रूम की खिड़की उखाड़ दी है। वहां से अंदर आकर घर में रखी अलमारी से गहने व एक लाख 70 हजार नकद की चोरी की है। उन लोगों ने सिर्फ गहने और नकदी को हाथ लगाया है। और किसी वस्तु को नहीं छेड़ा। लेकिन, घर में जितने भी दराज थे। उन्हें चोरों ने तलाशी के लिए नुकसान पहुंचाया है। इस संबंध में बात करने पर नगर कोतवाल ने बताया अभी इसकी लिखित शिकायत नहीं मिली है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here