मौनी अमावस्या का स्नान बुधवार को, कप्तान ने लिया विधि व्यवस्था का जायजा

0
426

-भीड़ को देखते हुए कई निर्देश जारी, कुछ निजी स्कूल भी रहेंगे बंद
बक्सर खबर। मौनी अमावस्या का स्नान बुधवार को है। इस वजह से बक्सर में भारी भीड़ होती है। मौके की नजाकत को भांपते हुए प्रशासन सक्रिय हो गया है। मंगलवार की देर शाम पुलिस कप्तान शुभम आर्य स्वयं स्थिति का जायजा लेने के लिए सड़क पर उतरे। शहर के सबसे व्यस्त मार्ग एनएच 922 के गोलंबर चौका का उन्होंने जायजा लिया। वहां मौजूद पुलिस कर्मियों को आवश्यक निर्देश दिए। जिससे आवागमन को सामान्य रखा जा सके। वहीं दूसरी तरफ जिला प्रशासन ने भी सभी गंगा घाटों पर विशेष सतर्कता बरतने का निर्देश जारी किया है।

गोताखोरों को भी सजग किया गया है। रामरेखा घाट, नाथ घाट समेत प्रमुख स्थानों पर विशेष सतर्कता बरतने का निर्देश दिया गया है। इस मौके पर गंगा स्नान करने वाले लोग एक दिन पहले से ही पहुंचने लगते हैं। मंगलवार की शाम स्टेशन पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखने को मिली। कुछ लोगों ने स्टेशन परिसर में आश्रय लिया और रात के वक्त कुछ लोग रामरेखाघाट की तरफ निकल लिए। आज मंगलवार को जो महाजाम लगा। उसका आकलन करते हुए अधिकांश निजी स्कूलों ने अपना बुधवार के दिन स्कूल बंद रखने का निर्णय लिया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here