‌‌‌ नहीं रुक रहीं छेड़खानी की घटनाएं, दो गिरफ्तार

0
2773

-राजपुर के में हुई लगातार दूसरी घटना
बक्सर खबर। जिले में छेड़खानी की घटनाओं में कमी नहीं आ रही है। किशोरियों के साथ हो रही ऐसी घटनाओं में सख्त कानून पॉक्सो का का भय भी उन्हें नहीं। क्योकि वे जानते ही नहीं। इसका परिणाम क्या हो सकता है। आज शुक्रवार को ऐसा ही एक और मामला प्रकाश में आया है। घटना राजपुर थाना के तियरा गांव की है। हाई स्कूल की एक छात्रा शिक्षक दिवस के कार्यक्रम में शामिल होने जा रही थी। एक बाइक पर सवार तीन युवकों ने उसके साथ राह चलते छेड़खानी की और चलते बने। छात्रा घर लौटी तो मां को इस बारे में बताया।

इसकी शिकायत राजपुर थाने पहुंची। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तुरंत ही तीनों नामजद के यहां धावा बोला। दो युवक गिरफ्तार कर लिए गए। इनमें से एक का नाम हिमांशु राय तियरा और दूसरे का नाम अंकित कुमार ग्राम अकोढ़ी है। तीसरा अभी फरार है। पूछने पर थानाध्यक्ष संतोष कुमार ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया पीड़िता किशोरी की मां ने इसकी शिकायत दर्ज कराई है। तीन लोग इसमें नामजद हैं। जिनमें से दो को आज शुक्रवार के दिन जेल भेज दिया गया है। तीसरे की तलाश जारी है।

यहां एक बात और जानने लायक है। दो सप्ताह पहले ही तियरा गांव में स्कूल जा रही छात्रा के साथ ऐसी ही हरकत एक युवक ने की थी। उसे भी जेल भेजा जा चुका है। वर्तमान समय में महिला सुरक्षा को लेकर जो विरोध प्रदर्शन चल रहा है। उसने ऐसे मामलों में पुलिस को सख्त कार्रवाई के लिए मजबूर कर दिया है। और ऐसे मुकदमे में जो जेल गया। उसका बाहर आना भी मुश्किल है। इसलिए मनबढ़ युवक अपना आचरण सुधार लें। अन्यथा, खुद तो जेल जाएंगे। पूरे परिवार के लिए मुसीबत भी खड़ी कर देंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here