छात्रा के साथ छेड़खानी, आरोपी शिक्षक फरार

0
1617

– पुलिस कर रही है सरगर्मी से तलाश
बक्सर खबर। ट्यूशन पढ़ने गई आठ वर्ष की छात्रा के साथ शिक्षक ने छेड़खानी की। यह गंभीर आरोप पीड़ित बच्ची के परिजनों ने लगाए हैं। पॉक्सो एक्ट की संगीन धारा में आरोपी के खिलाफ महिला थाने ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है। आरोपी की तलाश जारी है। पूछने पर महिला थाने की पुलिस ने बताया आरोपी के घर पर कई बार दबिश दी जा चुकी है। लेकिन व फरार चल रहा है। घटना सिंडिकेट के समीप की है। जहां दो बहने रोज ट्यूशन पढ़ने जाती थी।

घटना के दिन भी वे पढ़ने गई थी। एक बहन तय समय पर लौट आई। लेकिन, दूसरे के आने में विलंब हुआ। जब वह आई तो रोते हुए बताया शिक्षक उसके साथ गलत बर्ताव कर रहे थे। पुलिस ने इस मामले की जांच शुरू कर दी है। बच्ची का मेडिकल टेस्ट भी कराया गया है। यह सिर्फ छेड़खानी तक है। लेकिन, पूछने पर पुलिस ने कहा फिलहाल रिपोर्ट हमें प्राप्त नहीं हुई है। आरोपी की तलाश जारी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here