बक्सर खबर। वह दीवार गिर गई। जिसने कभी जिले का मान बढ़ाया था। तभी तो उसकी याद हमें भी आ रही है। शिक्षा के मंदिर की यह दीवार कभी जिलाधिकारी से लेकर एसपी तक के हस्ताक्षर का गवाह बनी थी। यहां लोग आए थे, मालाएं टंगी, इसका रंग-रोगन हुआ। लेकिन, आज 21 मई को वह दीवार जमिंदोज हो गई। हम बात कर रहे हैं एमपी हाई स्कूल के उस दीवार की। जो रामरेखा घाट की तरफ जाने वाले रास्ते से लगी है।

वर्ष 2018 में जब बिहार दिवस मनाया जा रहा था। स्वच्छता की दीवार का चयन होना था। तब इसका चयन हुआ था। शहर के मध्य सड़क पर मौजूद यह चाहरदीवारी ही थी जिसने लोगों को अपनी तरफ आकर्षित किया था। लेकिन, उसके कुछ दिन बाद यहां अतिक्रमण करने वालों ने पुन: कब्जा कर लिया। फिर रोज इसमें कांटी ठोकते रहे। और आज वह भरभराकर गिर पड़ी।
एमपी हाई स्कूल की टूटी दीवार