बक्सर खबर : छात्र संगठन ए आई एस एफ ने शनिवार को शहर में प्रदर्शन निकाला। वे स्थानीय सांसद अश्विनी चौबे के विरोध में नारे लगा रहे थे। उनका कहना था विश्व विद्यालय में छात्र संगठन चुनाव होने हैं। ऐसी स्थिति में उन्होंने जीम का उद्घाटन कर आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन किया है। उनके खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए। इन युवाओं ने माडल थाना के समक्ष पहुंचकर सांसद का पुतला जलाया।
