‌‌‌सांसद सुधाकर का अभिनंदन, सुनी पंचायत प्रतिनिधियों की समस्या

0
577

– राजपुर पंचायत मुखिया अनिल सिंह ने आयोजित किया था कार्यक्रम
बक्सर खबर। सांसद सुधाकर सिंह का बिते दिन राजपुर प्रखंड मुख्यालय भी अभिनंदन किया गया। शाम के वक्त पंचायत मुखिया व मुखिया संघ के जिला संयोजक अनिल सिंह द्वारा यह कार्यक्रम आयोजित था। जिसमें सुधाकर के अलावा दिनारा के एमएलसी अशोक पांडेय भी शामिल हुए। इसमें पंचायत प्रतिनिधियों को विशेष रुप से आमंत्रित किया गया था। इसकी जानकारी देते हुए अनिल सिंह ने बताया हम लोगों ने लिखित ज्ञापन दिया है।

ग्राम सभा में जो योजनाएं चयनित होती हैं। उस पर काम नहीं हो पा रहा। सरकारी दबाव में हम लोग टाइड, अन टाइड का दबाव झेल रहे हैं। प्रशासनिक मनमानी से हम लोग काफी परेशान हैं। इन समस्याओं के बारे में उन्हें विस्तृत रुप से बताया गया। प्रतिनिधियों का सम्मान भी एक बड़ा विषय है। सांसद ने लोगों को आश्वस्त किया। हम एक माह के अंदर इस बारे में सभी संबंधित विभागों से बात करेंगे। जो विधि सम्मत होगा उसका समाधान भी किया जाएगा।

-सम्मान समारोह में शामिल आमंत्रित लोग

कार्यक्रम की अध्यक्षता अनिल सिंह व संचालन उमेश यादव राजद प्रखंड अध्यक्ष राजपुर ने की। मौके पर राजद के जिलाध्यक्ष शेषनाथ यादव, संतोष भारती, रामगढ़ के पिंटू ठाकुर, आनंद रंजन प्रवक्ता, राजेश यादव राजपुर प्रखंड मुखिया संघ प्रतिनिधि, राहुल, लाल चौधरी, टुनटुन सिंह मुखिया, डॉक्टर एके सिंह, कृष्णा सिंह, रिंकू यादव, अशोक यादव, अरमान मलिक, हाला पांडेय, हीरा राजभर, अखिलेश यादव डुमरांव, मुन्ना सिंह, बद्री सिंह डुमरांव, योगेन्द्र सिंह आदि प्रमुख लोग शामिल हुए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here