श्मशान घाट पर मची लूट को रोकेंगे सांसद सुधाकर

0
1901

– नगर परिषद बोर्ड के साथ की बैठक, शहर की बदहाली पर सरकार को कोसा
बक्सर खबर। चुनाव से पहले शहर को नारकीय बताने वाले सांसद सुधाकर सिंह चुनाव जीतने के बाद दूसरी दफे बक्सर पहुंचे। उन्होंने नगर परिषद बोर्ड के निर्वाचित सदस्यों के साथ बैठक की। उन्होंने सबको सराहा और उनके अधिकार बढ़ाने की वकालत की। बैठक के उपरांत मीडिया से हुए सवाल जवाब में उन्होंने कहा कि यहां के मुक्तिधाम में विकास कार्य चल रहा है। उसके बारे में जाना गया। वहां तीन-चार जिलों के लोग आते हैं। नगर परिषद वहां क्या बेहतर कर सकता है। उसके बारे में बात की गई।

साथ ही वहां जो शोषण का खेल चल रहा है। उस पर कैसे रोक लगे। उस दिशा में काम करेंगे। जब उनसे शहर की बदहाली पर बात हुई तो कहा कि दिल्ली से लेकर कोलकाता तक में जलजमाव है। इसके लिए दिल्ली और पटना में बैठे लोग जिम्मेवार हैं। हालांकि उन्होंने यह भी स्वीकार किया। कौन-कौन सी विकास योजनाएं नगर में चल रही हैं। उसके बारे में हम जानकारी एकत्र कर रहे हैं। बैठक के दौरान मुख्य पार्षद कमरू निशा, उप मुख्य पार्षद, अन्य सदस्य व नगर के कार्यपालक पदाधिकारी भी मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here