एमवी कॉलेज की छात्राओं ने ऑल इंडिया यूनिवर्सिटी वुशू प्रतियोगिता में जीते पदक

0
51

चंडीगढ़ में आयोजित प्रतियोगिता में निकिता और निभा ने दिखाया दम                                                     बक्सर खबर। चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी में दिनांक 22 फरवरी से 27 फरवरी तक आयोजित ऑल इंडिया यूनिवर्सिटी पुरुष-महिला वुशू प्रतियोगिता में स्थानीय एमवी कॉलेज की दो छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन कर कांस्य पदक अपने नाम किए। निकिता कुमारी ने 65 किलोग्राम भार वर्ग में कांस्य पदक जीता। निभा कुमारी ने 75 किलोग्राम भार वर्ग में कांस्य पदक हासिल किया। निकिता एमवी कॉलेज की एम.ए. सेकंड ईयर की छात्रा हैं, जबकि निभा एम.ए. फर्स्ट ईयर की छात्रा हैं।

उनकी इस उपलब्धि पर बक्सर वुशू संघ ने हर्ष व्यक्त किया। महासचिव मुकेश कुमार, अध्यक्ष डॉ आशुतोष कुमार सिंह, उपाध्यक्ष डॉ राजेश कुमार सिंह, संयुक्त सचिव राम रतन पाठक व अन्य सदस्यों ने दोनों खिलाड़ियों को हार्दिक बधाई दी। संघ के संयुक्त प्रशिक्षक लव शर्मा सहित राष्ट्रीय स्तर के कई खिलाड़ियों ने भी निकिता और निभा के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में भारत की लगभग 200 यूनिवर्सिटियों से 2500 खिलाड़ी शामिल हुए थे। ऐसे में एमवी कॉलेज की इन छात्राओं का पदक जीतना बड़ी उपलब्धि है। इन प्रतिभाशाली खिलाड़ियों की सफलता ने जिले का नाम रोशन किया है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here