बक्सर खबर। जिले के युवक की गुजरात के सूरत जिले में हत्या कर दी गई। इसकी सूचना आज गुजरात पुलिस ने मृतक संतोष कुमार (20) पुत्र पचरतन पासवान के परिवार को फोन पर दी। उन्हें बताया गया कि हत्या करने वाले आरोपी के परिजनों को हिरासत में लिया गया है। वह उत्तर प्रदेश का रहने वाला है। आज शुक्रवार की दोपहर उसने संतोष के उपर चाकू से हमला कर दिया।
इतनी बेरहमी से मारा कि उसे बचाया नहीं जा सका। संतोष सूरत शहर के गोकुल गांव में काम करता था। संभवत किसी बात को लेकर उसका विवाद उत्तर प्रदेश के युवक से हुआ था। आज सुबह उसने ड्यूटी जाने से पहले अपने परिवार के लोगों से बात की थी। लेकिन दोपहर को अचानक ऐसी घटना हो गई। जिसका अनुमान उसे भी नहीं था। सूत्रों के अनुसार संतोष डुमरांव थाना के लाखन डेहरा गांव का निवासी था।
