‌‌‌अब जेल के बंदी सुनेंगे रेडियो पर गाना

0
1004

-केन्द्रीय जेल में डीएम ने लगाया बंदी दरबार
बक्सर खबर। अब केन्द्रीय जेल के बंदी रेडियो पर गाना सुनेंगे। साथ ही उन्हें पीने के लिए आरओ वाटर भी मिलेगा। इन दोनों सुविधाओं का शुभारंभ गुरुवार को जिलाधिकारी अंशुल अग्रवाल ने किया। साथ ही कैदियों की समस्या सुनने के लिए बंदी दरबार का आयोजन भी किया। जिलाधिकारी के आगमन को देखते हुए जेल प्रशासन ने पूर्व से तैयारी कर रखी थी। इस दौरान जेल परिसर में लगभग एक हजार पौधे भी लगाए गए।

जन संपर्क विभाग द्वारा जारी सूचना के अनुसार बंदियों के मनोरंजन व ज्ञानवर्द्धन के लिए रेडियो भवन का शुभारंभ किया गया है। दरबार के दौरान कुल 26 बंदियों ने अपनी समस्याएं उनके समक्ष रखीं। जिसके समाधान के लिए जिलाधिकारी ने जेल अधीक्षक को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने बंदियों से कहा आप अपने जीवन में बदलाव लाकर इसे और बेहतर बनाने का प्रयास कर सकते हैं। समय-समय पर आर्ट ऑफ लिविंग द्वारा आपके लिए योग अभ्यास शिविर का आयोजन किया जाता है। आप नियमों का पालन करें और जेल प्रशासन को सहयोग प्रदान करें।

कार्यशाला का निरीक्षण करने पहुंचे डीएम

जेल के अधिकारियों ने उन्हें बताया भवन निर्माण द्वारा 198 बंदी क्षमता के पाँच बंदी बैरक का निर्माण किया जा रहा है। जिला पदाधिकारी द्वारा भोजन बनाने वाले बंदियों को बताया गया कि सभी बंदियों के लिए बनाए जाने वाले भोजन की गुणवता बनाये रखेंगे। बंदी दरबार में उप विकास आयुक्त बक्सर, सिविल सर्जन बक्सर, पुलिस उपाधीक्षक मुख्यालय बक्सर, जिला शिक्षा पदाधिकारी बक्सर, कार्यपालक अभियंता भवन प्रमंडल बक्सर, कार्यपालक अभियंता लोक स्वास्थ्य प्रमंडल बक्सर एवं अन्य उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here