बक्सर खबर। छठ पूजा को लेकर प्रशासनिक इंतजाम अपने अंतिम चरण हैं। रविवार को इसके लिए जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन की संयुक्त बैठक हुई थी। प्रतिनियुक्त दंडाधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए। गंगा घाटों के अलावा शहर के प्रमुख चौक-चौराहों पर विशेष इंतजाम रहेगा। चिह्नि स्थलों पर सीसीटीवी कैमरे भी लगाए जाएंगे। अधिकारी इस व्यवस्था की निगरानी करेंगे।

लेकिन सुरक्षा की मुख्य जिम्मेवारी दंडधारी रंगरुट के जिम्मे रहेगी। सदर डीएसपी ने पूछने पर बताया नगर एवं गंगा घाटों पर लगभग डेढ़ सौ की संख्या में लाठी पार्टी अर्थात दंडधारी सिपाहियों को सुरक्षा में लगाया जाएगा। इसके अलावा सभी घाट पर प्रशासनिक टीम मौजूद रहेगी। फोटो-ग्राफी और वीडियो रिकार्डिंग की व्यवस्था है। जिससे हर जगह नजर रखी जा सके।
