‌‌‌ मारपीट में घायल वृद्ध महिला की मौत, शव लेकर थाने पहुंचे परिजन

0
1398

-पुत्र ने दर्ज कराई पड़ोसियों के विरुद्ध प्राथमिकी
बक्सर खबर। धनसोई थाना के स्थानीय गांव में शुक्रवार की शाम दो पक्षों के मध्य विवाद बढ़ गया। एक पक्ष से तेजू राम और दूसरे पक्ष से मोती राम के पुत्र भीड़ गांव। लाठी चलने लगी तो मोती की पत्नी लवंगी देवी बीच बचाव करने आई। लेकिन, उसके सिर में गंभीर चोटें लग गई। उपचार के लिए उसे अस्पताल में दाखिल कराया गया। आज शनिवार को उसने दम तोड़ दिया। इस मामले में उसके पुत्र संजय राम ने पड़ोसी तेजू राम के पुत्र कृष्ण कुमार व अन्य को नामजद किया है।

घटना के संबंध में पूछने पर धनसोई के थानाध्यक्ष ज्ञानप्रकाश ने बताया कि शुक्रवार की शाम आपसी विवाद में दोनों पक्ष के लिए एक दूसरे से भिड़ गए। जिसमें लवंगी देवी (60) घायल हुई और आज शनिवार को उसकी मौत हो गई। इस दौरान बीच-बचाव का प्रयास कर रहे इन दोनों के पड़ोसी दसई राम को भी चोटें आई हैं। घटना की सूचना मिलने के बाद सदर डीएसपी धीरज कुमार मामले की जांच के लिए मौके पर पहुंचे।

शव के साथ थाने पहुंचे परिजन

पीड़ित परिवार के सदस्यों से इस संबंध में पूछताछ की। आरोपियों की तलाश जारी है। उनकी गिरफ्तारी के लिए छापामारी की जा रही है। हालांकि सुबह ही सुबह लवंगी देवी के परिजन शव लेकर थाने पहुंच गए। जिसे देखकर पुलिस के हाथ-पांव फुलने लगे। लेकिन, विवाद आपसी होने के कारण पुलिस ने उन सभी को उचित कार्रवाई का आश्वासन दे शांत करा लिया। इस मामले में दो लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। ऐसी संभावना है, दूसरे पक्ष की तरफ से भी प्राथमिकी होगी। क्योंकि प्रथम पक्ष के कारण ही विवाद बढ़ा ऐसी जानकारी जांच में सामने आ रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here