बक्सर खबर : राजपुर इलाके के मशहूर पहलवान जयनाथ सिंह यादव अब नहीं रहे। 110 वर्ष की आयु में इस माह की 21 तारीख को उन्होंने अंतिम सांस ली। राजपुर थाना के सरेंजा गांव निवासी पहलवान अपने जमाने के ख्याति प्राप्त पहलवान थे। विशाल काया और बेजोड़ ताकत के स्वामी जयनाथ की शारीरिक शक्ति का अंदाजा इससे लगाया जा सकता है। उन्होंने इतनी लंबी आयु तक जीवन गुजारा। उनके पौत्र चुनमुन ने बक्सर खबर को बताया धार्मिक मान्यता के अनुसार उनका ब्रह्मभोज 2 फरवरी को रखा गया है। उनके अंतिम दर्शन के लिए आस-पास के इलाके के बहुत लोग पहुंचे थे।
