सीएसपी संचालक से हथियार के बल पर एक लाख की लूट

0
2007

-धनसोई थाना के इलाके में हुई वारदात, जांच में जुटी पुलिस
बक्सर खबर। हथियारबंद अपराधियों ने सीएसपी संचालक से एक लाख रुपये व बाइक लूट ली। यह घटना बुधवार की सुबह साढ़े दस बजे की है। धनसोई थाना के भरखरा गांव के रहने वाले बृज बिहारी पांडेय अपने गांव से बन्नी बाजार जा रहे थे। जहां वे बैंक ऑफ इंडिया का ग्राहक सेवा केन्द्र (सीएसपी) चलाते हैं। लेकिन, जैसे ही अपने गांव से बाहर निकले। वहां बने कूड़ा निस्तारण केन्द्र के समीप पहले से खड़े बाइक सवार अपराधियों ने उन्हें हथियार के बल पर रोक लिया।

उनके कंधे लटका बैग अपराधियों ने झटक लिया। जिसमें एक लाख रुपये नकद थे और कुछ जरुरी कागजात। जाते-जाते अपराधी उनकी बाइक भी ले गए। उनकी संख्या तीन थी। जाते समय वे दो बाइक पर सवार हो फुर्र हो गए। पीड़ित ने इसकी शिकायत धनसोई थाने से की। पुलिस ने मौके का भ्रमण किया, आस-पास के लोगों से पूछताछ की। कुछ विशेष सामने नहीं आया। लेकिन, घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने गहन छानबीन शुरू कर दी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here