पांच पंचायतों में घोड़परास को गोली मारने का आदेश

0
3430

-वन विभाग ने प्रशिक्षित शूटर की सहायता से शुरू कराया सफाया
बक्सर खबर। घोड़परास व नीलगाय के कारण कई गांवों के किसान परेशान हैं। ऐसी स्थिति में इन वन्य जीवों को गोली मारने का आदेश दिया गया है। पहले चरण में कुल पांच पंचायतों में ऐसा करने की अनुमति दी गई है। पिछले सप्ताह इसके लिए जिलाधिकारी की अध्यक्षता में वन विभाग की बैठक हुई थी। जिसमें कहा गया कि कोरानसराय, अरक, चक्की, जवही दियर व चंदा में अभियान चलाया जागा। यह कार्य किसानों की फसल के नुकसान को रोकने के लिए किया जा रहा है। नौ से यह अभियान प्रारंभ होना था।

जिसके लिए पंचायत मुखिया, थानाध्यक्ष, प्रखंड विकास पदाधिकारी आदि द्वारा संयुक्त पहल की जानी है। सूचना के अनुसार मंगलवार को पहले दिन अरक में यह अभियान प्रारंभ किया गया। पांच-सात घोड़परास को मारा गया। यह अभियान इनकी संख्या कम करने के लिए है। न की इनका सफाया करने के लिए। ग्रामीणों के अनुसार कई जगह कार्रवाई के दौरान लोगों की भीड़ भी जमा हो रही है। जबकि ऐसी जगह लोगों का जाना उचित नहीं है। क्योंकि जहां गोली चलती है। वहां हमेशा खतरा बना रहता है। हालांकि प्रशिक्षित सुटर इस कार्य को अंजाम दे रहे हैं। बावजूद इसके एहतियात बहुत जरूरी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here