पार्टी कार्यकर्ता ही संगठन की रीढ़: ओमप्रकाश भुवन

0
60

डुमरांव में भाजपा जिलाध्यक्ष का भव्य नागरिक अभिनंदन                                                            बक्सर खबर। डुमरांव स्थित नगर भवन में मंगलवार को भाजपा जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश भुवन का भव्य नागरिक अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर उन्होंने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा कार्यकर्ता ही संगठन की असली शक्ति हैं, और उनका सम्मान सर्वोपरि रहेगा। उन्होंने देश विरोधी ताकतों के षड्यंत्रों के प्रति सतर्क रहने की अपील की और कहा कि भाजपा कार्यकर्ता ऐसे नकारात्मक प्रयासों को विफल करने के लिए संकल्पबद्ध हैं। डुमरांव नगर अध्यक्ष विजय कुशवाहा के नेतृत्व में आयोजित इस समारोह की शुरुआत वंदे मातरम और पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्रों पर पुष्प अर्पण व दीप प्रज्वलन से हुई। उपस्थित कार्यकर्ताओं ने ओमप्रकाश भुवन को माला और अंग वस्त्र पहनाकर उनका उत्साहपूर्वक स्वागत किया।

अपने संबोधन में भाजपा जिलाध्यक्ष ने कहा कि पार्टी की रीढ़ उसके कार्यकर्ता होते हैं, और उनका सम्मान सर्वोपरि है। उन्होंने संगठन को गांव-गांव तक मजबूत करने का संकल्प लेते हुए कार्यकर्ताओं से आगामी चुनावों की तैयारी में जुटने का आह्वान किया। उन्होंने विश्वास जताया कि आगामी चुनावों में बक्सर से भाजपा का सांसद और विधायक दोनों होंगे, और प्रदेश में भाजपा की सरकार बनेगी। इस कार्यक्रम में पूर्व अध्यक्ष सुनील सिद्धार्थ, निहार रंजन वर्मा, जिला उपाध्यक्ष इंद्रजीत बहादुर सिंह, जिला मंत्री ओम ज्योति भगत, महिला मोर्चा अध्यक्ष शीला त्रिवेदी, पूर्व अध्यक्ष पिंकी पाठक समेत कई वरिष्ठ भाजपा नेता मौजूद रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर अध्यक्ष विजय कुशवाहा ने की, जबकि संचालन दीपक यादव और अविनाश त्रिपाठी ने किया। इस अवसर पर प्रो. श्याम नारायण राय, राजीव भगत, शक्ति राय, अमित सिंह, दिलीप श्रीवास्तव, प्रेम कुमार, सुजीत सिंह, संटू मित्रा, प्रिंस पीयूष, अभिनंदन मिश्रा, राजकुमार कुंवर, विपिन सिंह, सोनू राय व अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here