राजपुर इलाके में पलटी यात्री बस, आधा दर्जन लोग घायल

0
2200

-कोचस से बक्सर आ रही बस जर्जर सड़क के कारण हुई दुर्घटना की शिकार
बक्सर खबर। कोचस से बक्सर की तरफ आ रही यात्री बस कोचस-बक्सर मार्ग पर पलट गई। इसमें आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हुए हैं। हालांकि इसमें किसी की मौत नहीं हुई। चार लोगों को गंभीर चोट आई है। इस बात की तस्दीक संतोष कुमार, थानाध्यक्ष राजपुर ने की। पूछने पर उन्होंने बताया राजपुर प्रखंड मुख्यालय से कुछ दूर मकोरियाडिह गांव के समीप सरस्वती बस पलट गई।

उस समय दिन के 11:30 बज रहे थे। घायल यात्रियों में करैला के धनू चौहान, वसंत चौहान भेलूपुर इटाढ़ी, राजेश राम आदि को ज्यादा चोट आई है। इन सभी लोगों से पूछताछ की गई। घायलों को पुलिस ने अस्पताल पहुंचाया। उनकी मदद की और आवश्यक सहायता भी उपलब्ध कराई। वहीं सूत्रों ने बताया जहां बस पलटी है। वहां सड़क किनारे चाट खाली थी। अगर सड़क का अतिक्रमण होता तो दुर्घटना में बड़ा नुकसान हो सकता था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here