बक्सर खबर। शादीशुदा महिला के ऊपर तेजाब फेंक कर मारने की कोशिश की गई। घटना इटाढी थाना क्षेत्र के हरपुर गांव की है। बुरी तरह से झुलसी सीमा देवी को उपचार के लिए सदर अस्पताल में दाखिल कराया गया है। पीड़ित की मां ने बताया सीमा की शादी 7 साल पहले हरेंद्र यादव के साथ हुई थी। दो साल पहले गौना हुआ था। ससुराल वाले लगातार दहेज की मांग कर रहे थे।
पीड़ित पक्ष के अनुसार पति और उनके बड़े जेठ ने मिलकर इस तरह की घटना को अंजाम दिया है। सूत्रों के अनुसार घटना रविवार की है। पुलिस ने पीड़ित पक्ष की अभी तक प्राथमिकी दर्ज नहीं की है।





























































































