‌‌‌ लगने के साथ ही उखड़ने लगा पीआरडी का होर्डिंग बैनर

0
726

-कितना खर्च हुआ कितने लगे इसका ब्योरा भी सार्वजनिक नहीं
बक्सर खबर। मुख्यमंत्री आने वाले हैं। इस वजह से पूरे शहर ही नहीं जिले में अनेक होर्डिंग व बैनर लगे हैं। लेकिन, इनकी गुणवत्ता बहुत ही निम्न है। जिसके कारण कई जगह जन संपर्क विभाग द्वारा लगवाई गई होर्डिंग उखड़ने लगी है। यह तस्वीर है चौसा नगर पंचायत क्षेत्र में लगे होर्डिंग का। जो जड़ से ही उखड़ गया है। हालांकि एक होर्डिंग लगाने में पन्द्रह से बीस हजार रुपये के आस-पास है।

हालांकि साइज के अनुसार इसकी लागत कम और ज्यादा होती है। और सरकारी दर इतनी कम है कि बहुत से लोग इसे लगाने को तैयार भी नहीं होते। लेकिन, जो लगा है, वह कैसा है। यह तस्वीर देख आप स्वयं असमंजस में पड़ जाएंगे। वैसे आप नगर के जिस क्षेत्र में भी जाएंगे। नगर परिषद की किराए वाली होर्डिंग से लेकर सड़क किनारे लगे इतने बैनर दिखेंगे। जिससे आपको पता चल जाएगा। मुख्यमंत्री की प्रगति यात्रा वास्तव में इस बार चर्चा का केन्द्र है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here