राहुल गांधी का संदेश गांव- गांव में पहुंचायें कांग्रेस के कार्यकर्ता: मनीष पटेल 

0
74

-मेहनती कार्यकर्ता को मिलेगा उचित सम्मान और स्थान                    बक्सर खबर। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी द्वारा नियुक्त जिला के पर्यवेक्षक मनीष पटेल का शुक्रवार को कांग्रेस कार्यालय में जिलाध्यक्ष डॉ मनोज पांडेय के नेतृत्व में भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं से उनका अभिनंदन किया। कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए पर्यवेक्षक मनीष पटेल ने कहा कि आगामी चुनाव की तैयारियों को लेकर बूथ स्तर तक कार्यकर्ताओं को पहुंचना आवश्यक है। उन्होंने आश्वासन दिया कि कांग्रेस पार्टी में हर मेहनती कार्यकर्ता को उचित सम्मान और स्थान दिया जाएगा। उन्होंने प्रदेश कांग्रेस प्रभारी कृष्ण जी के नेतृत्व में सभी कार्यकर्ताओं को साथ लेकर चलने की बात कही और जोर दिया कि गांव-गांव तक राहुल गांधी के संदेश को पहुंचाना हमारी प्राथमिकता होगी।

जिलाध्यक्ष डॉ मनोज पांडेय ने कहा कि सभी कार्यकर्ता पर्यवेक्षक के निर्देशों का पालन करते हुए गांव-गांव जाकर कांग्रेस का प्रचार करेंगे। उन्होंने बताया कि बूथ कमेटी से लेकर बीएलए तक की सारी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं, और सभी कार्यकर्ता चुनाव की तैयारियों में जुट गए हैं। पार्टी समर्पित कार्यकर्ताओं को उचित प्रतिनिधित्व देने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने स्पष्ट किया कि जो कार्य करेगा, वही कांग्रेस की अगली पंक्ति में स्थान पाएगा। इस अवसर पर बिहार एनएसयूआई की मनोनीत महामंत्री ईशान त्रिवेदी का भी कांग्रेस कार्यालय पर भव्य स्वागत किया गया। कार्यक्रम में बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य डॉ प्रमोद ओझा, डॉ सत्येंद्र ओझा, वीरेंद्र राम, अजय यादव, रूनी देवी, संतोष वर्मा, रिंकू देवी, आशा देवी, अजय कुमार ओझा, जयराम राम, शिवकांत मिश्रा, संजय कुमार पांडेय, संजय कुमार दुबे, निर्मला देवी, कुमकुम देवी और त्रियोगी मिश्रा व अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here