– नव वर्ष आयोजित होने वाले कार्यक्रम में शामिल होने का किया आग्रह
बक्सर खबर। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के आज मंगलवार को काराकाट के पूर्व विधायक राजेश्वर राज मिले। मुख्यमंत्री आवास पर हुई मुलाकात के दौरान उन्होंने बिहार आने का निमंत्रण दिया। राजेश्वर राज क्रीड़ा भारती के प्रदेश अध्यक्ष हैं। मुख्यमंत्री को उन्होंने बताया रोहतास के बिक्रमगंज में आयोजित होने वाले भारतीय नव वर्ष उत्सव कार्यक्रम में शामिल होने का निमंत्रण दिया।
जिस पर सीएम नायब सिंह सैनी ने उन्हें अपनी सहमति देते हुए कहा कि वह इस कार्यक्रम में शामिल होने का भरपूर प्रयास करेंगे। बता दे की पिछले 10 वर्षों से यह कार्यक्रम बिक्रमगंज में आयोजित होता रहा है। इस वर्ष एक अप्रैल को यह कार्यक्रम है। जिसमें आरएसएस के वरिष्ठ प्रचारक एवं अखिल भारतीय कार्यकारिणी सदस्य इंद्रेश कुमार मुख्य वक्ता के रूप में शामिल होते रहे हैं। इस कार्यक्रम में बिहार के महामहिम राज्यपाल भी शामिल होते रहे है। इस वर्ष भी आयोजन को भव्य रूप देने के लिए राजेश्वर राज लगे हुए हैं।