‌‌‌ आज दोपहर डेढ़ बजे के बाद मनाया जाएगा रक्षाबंधन का त्योहार

0
710

-भद्रा की वजह से दिन के 1:25 बजे तक नहीं है शुभ मुहूर्त
बक्सर खबर। आज श्रावण मास समाप्त हो रहा है। अर्थात आज पूर्णिमा की तिथि है। इसी दिन रक्षाबंधन का त्योहार मनाया जाता है। लेकिन, रविवार की रात दो बजे के बाद से ही भद्रा प्रभावी होने के कारण सोमवार की सुबह रक्षाबंधन का त्योहार नहीं मनेगा। आज 19 अगस्त को दोपहर 1:25 बजे भद्रा समाप्त होगा। इसके उपरांत बहने भाई की कलाई पर रक्षा बांध सकती हैं।

ज्योतिषाचार्य पंडित नरोत्तम द्विवेदी ने बताया कि भद्रा पाताल में लगा है। लेकिन, उसका प्रभाव रक्षाबंधन पर पड़ेगा। क्योंकि राजा बली जो वहां के राजा हैं। उनका सीधा संबंध रक्षा बंधन है। उन्हें माता लक्ष्मी ने राखी बांधी थी। जिसके उपरांत भगवान विष्णु पाताल से वापस बैकुंठ लौटे थे। इस वजह से भद्रा का भेद प्रभावी है। रक्षाबंधन का शुभ मुहूर्त दोपहर 1:25 से प्रारंभ हो रहा है। सूर्यास्त से पहले बहने भाई की कलाई पर राखी बांध सकती हैं।
यह भी पढ़े- बक्सर से जुड़ी है रक्षाबंधन की कथा 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here