‌‌‌ राम मय हुआ सिद्धाश्रम, चरण पादुका के साथ निकली भव्य शोभा यात्रा

0
651

– सात को 14 लाख दीप जलाकर देव दिवाली पर कीर्तिमान बनाएगा बक्सर
बक्सर खबर। श्रीराम कर्मभूमि न्यास द्वारा आयोजित नौ दिवसीय सनातन संस्कृति समागम की धूम शहर में दिखने लगी है। आज रविवार को अयोध्या से चलकर आए पादुका रथ के साथ नगर में भव्य शोभा यात्रा निकली। स्थानीय सांसद सह समागम के संयोजक केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे पूजन कर शोभायात्रा की शुरुआत की। अहिल्या धाम अहिरौली से निकलने श्रद्धालुओं का जत्था सैकड़ों छोटी बड़ी गाड़ियों में सवार था।

शोभा यात्रा में आयोजन समिति के कार्यकारी अध्यक्ष प्रदीप राय व अन्य

इसे भव्यता प्रदान करने के लिए पांच रथों पर भगवान राम के परिवार और बक्सर की पंचकोशी परिक्रमा के विद्यमान पांच ऋषियों की झांकी भी बनाई गई थी। चार घंटे में इस शोभा यात्रा ने नगर के पन्द्रह किलोमीटर के क्षेत्र का भ्रमण किया। मंत्री ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि समागम बक्सर के सांस्कृतिक, आध्यात्मिक महत्व को विश्व पटल पर लाने में अहम भूमिका निभाएगी। यह धर्म की नगरी है। भगवान के अवतार व कर्म की नगरी है। बक्सर की दिव्यता को बढ़ाने का बक्सर वासियों ने संकल्प ले लिया है। बक्सर प्रमुख धार्मिक केंद्र के रूप में उभरेगा।

शोभा यात्रा में निकाली गई झाकियों का नजारा

सात को देव दिवाली पर जलेंगे 14 लाख दीप
बक्सर खबर। सात को सिद्धाश्रम में देव दिवाली पर इस वर्ष 14 लाख दीप जलेंगे। इनमें से 11 लाख दीप से बनी भगवान श्रीराम की छवि विश्व कीर्तिमान बनाने वाली होगी। शेष तीन लाख दीप शहर के सभी गंगा घाटों पर जलाए जाएंगे। इस मौके पर पूज्य संत जीयर स्वामी जी महाराज का बक्सर में आगमन हो रहा है।

शोभा यात्रा में शामिल बाइक सवार युवाओं का जत्था

आठ को होना है संत समागम
बक्सर खबर । पूज्य जीयर स्वामी जी महाराज के सानिध्य में सोमवार से समागम का शुभारंभ होगा। जीयर स्वामी जी के सानिध्य में धर्म संसद सह अंतर्राष्ट्रीय संत सम्मेलन का आयोजन 8 नवम्बर को होगा। इसके मुख्य अतिथि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक मोहन भागवत होंगे। 8 नवम्बर को विश्व प्रसिद्ध गायक कलाकार कैलाश खेर प्रस्तुति देंगे। 9 नवम्बर को श्रीलक्ष्मीनारायण महायज्ञ की जल भरी होगी।

शोभा यात्रा में शामिल मंत्री अश्विनी चौबे व कार्यकारी अध्यक्ष प्रदीप राय अन्य

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here