‌‌‌ स्पैरो कंपनी के खिलाफ साक्ष्य लेकर जांच कमेटी के सामने पहुंचे रामजी सिंह

0
1128

-मुख्यमंत्री कार्यालय को दिए गए ज्ञापन में शुरू हुई जांच
बक्सर खबर। सामाजिक कार्यकर्ता रामजी सिंह ने पिछले दिनों मुख्यमंत्री के कार्यालय में पूर्व कार्यपालक पदाधिकारी प्रेम स्वरूपम व शहर में टैक्स वसूलने वाली स्पैरो कंपनी के खिलाफ ज्ञापन सौंपा था। उसकी जांच जिला प्रशासन द्वारा प्रारंभ कर दी गई है। मंगलवार को उसी मामले में आकाश कुमार सिंह उर्फ रामजी सिंह डीडीसी के समक्ष उपस्थित हुए। और शहर में होल्डिंग टैक्स वसूलने वाली कंपनी के खिलाफ साक्ष्य प्रस्तुत किए।

साथ ही पूर्व की कार्यपालक पदाधिकारी द्वारा कराए गए कार्य यथा नाली उठाही आदि की शिकायत व उनके साक्ष्य से प्रशासनिक अधिकारियों को अवगत कराया। इसकी जानकारी देते हुए रामजी ने मीडिया को बताया कि नगर में इस कंपनी ने बहुत भ्रष्टाचार मचाया है। हमने इसकी शिकायत पूर्व में की थी। अब जांच शुरू हुई तो ऐसे लोगों के खिलाफ कार्रवाई की उम्मीद जगी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here