बक्सर खबर : होली के दिन बगेन के एकरासी में रंजीत चौधरी की हुई हत्या ने पूरे गांव को दहला दिया है। होली के दिन हत्या हुई थी। त्योहार की वजह से मामला सुलगते-सुलगते रह गया था। लेकिन शनिवार की सुबह ग्रामीण पुन: आक्रोशित हुए और सड़क पर जा डटे। हत्यारोपियों को गिरफ्तार करो। इस मांग के साथ प्रदर्शन होने लगा। पुलिस उनको समझा कर मुख्य पथ से हटाने में जुटी थी। तब तक खबर मिली दलित टोली में आग लग चुकी है।
सबसे पहले उनकी झोपडिय़ां जली। जो हत्या के मामले में नामजद हैं। जिन्होंने सूना वे दंग रह गए। आग उनके घर में क्यूं लगी जिनका नाम केस में है। लेकिन तेज हवा के साथ फैली आग ने इतना प्रचंड रुप अख्तियार किया कि तीन दुकानों समेत लगभग पचास-झोपडिय़ां इसकी चपेट में आ गई। गांव के लोग आग पर काबू पाने के लिए दौडऩे लगे। फिलहाल आग पर काबू पा लिया गया है।

सामने आया हत्यारोपियों का नाम
बक्सर : हत्या में जिन छह को नामजद किया उनके नाम सामने आ गए हैं। पुलिस ने गिरफ्तार करने की योजना के तहत उनके नाम उजागर नहीं किए थे। लेकिन आगजनी की घटना के बाद प्रशासन यह समझ गया है। अब काउंटर केस का होना तय है। जिसमें नामजद अभियुक्तों के घर जले हैं। वे हैं दरोबा मुसहर, राजेन्द्र, लालजी, संजू, भूषण (सभी बसफोर जाति के) शामिल हैं। एक का नाम अभी भी पुलिस ने पर्दे में रखा है। जिसकी तलाश सरगर्मी से जारी है।