‌‌‌ गर्भवती पत्नी को चाकू से गोदकर रवि ने किया छलनी

0
3125

-हालत गंभीर, बेहतर उपचार के लिए पटना रेफर
बक्सर खबर। सनक जो न कराए। पति ने ही अपनी गर्भवती पत्नी को चाकू से गोदकर घायल कर दिया है। उसके उपर इतना प्रहार किया कि घायल प्रीति देवी (25) को उपचार के लिए अस्पताल में दाखिल करना पड़ा है। सूचना के अनुसार सदर अस्पताल के चिकित्सकों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए पटना रेफर कर दिया है। घटना मुफस्सिल थाना के पांडे पट्टी गांव की है। यहां के रहने वाले रवि चौधरी की शादी प्रीति देवी के साथ हुआ था।

वह फिलहाल गर्भवती है और अपनी मौसी के गांव नगपुरा( सिमरी) गई थी। मंगलवार को ही पत्नी को लेकने मौसी गांव पहुंच गया और जबरन ले आया। यहां लाने के बाद न जाने उनके मध्य क्या विवाद हुआ। पत्नी को उसने लोहे के नुकीले हथियार से गोद दिया। जख्म उसके शरीर के प्रत्येक हिस्से पर दिख रहे हैं। घटना मंगलवार रात की है। लेकिन, आज बुधवार की सुबह यह प्रकाश में आई। तब घायल महिला को अस्पताल पहुंचाया गया। पूछने पर ज्ञात हुआ पुलिस ने आरोपी रवि चौधरी को गिरफ्तार कर लिया है। और महिला की हालत नाजुक बनी हुई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here