‌‌‌ राहत : चेतावनी सीमा से पीछे हटा गंगा का पानी, प्रति घंटे दो सेंटीमीटर की कमी

0
199

– सहायक नदियों का दबाव हुआ कम, आम रास्तों से भी नीचे उतरा पानी
बक्सर खबर। गंगा का जलस्तर अब चेतावनी सीमा से नीचे आ गया है। आज सोमवार को केंद्रीय जल आयोग द्वारा दी गई सूचना के अनुसार शाम छह बजे पानी का उच्चतम स्तर 59.22 मीटर था। अर्थात चेतावनी बिंदु से 10 सेंटीमीटर नीचे। पांच दिन पहले पानी खतरे के निशान 60.32 के पास पहुंच गया था। लेकिन, अब इसमें कुल एक मीटर से ज्यादे की कमी आ गई है। इससे राहत की उम्मीद जगी है।

गंगा से लगे ठोरा, कर्मनाशा, भैसहां, कांव आदि नदियों में पानी का दबाव बढ़ने से सैकड़ों एकड़ में लगी फसल को भी भारी नुकसान की सूचना है। इसकी वजह से कुछ ग्रामीण पथों पर पानी भी चढ़ आया था। लेकिन, उन सड़कों से पानी नीचे उतर गया है। जल आयोग के सहायक अभियंता प्रशांत बताते हैं। आज दोपहर बाद पानी दो सेंटीमीटर प्रति घंटे कम हो रहा है। अगर यह रफ्तार बनी रही तो अगले चौबीस घंटे में पानी का दबाव और कम होगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here