प्राचीन गौरव पुनर्स्थापना पर विश्वामित्र सेना का मंथन

0
22

चौसा में 16 फरवरी को सनातन सम्मान समारोह                             बक्सर खबर। सनातन संस्कृति के उत्थान एवं प्राचीन गौरवशाली इतिहास को पुनर्स्थापित करने के निमित्त चौसा के च्यवन मुनि आश्रम पर आगामी 16 फरवरी को विश्वामित्र सेना द्वारा आयोजित “सनातन सम्मान समारोह” की तैयारियों को लेकर एक महत्वपूर्ण कार्यकारिणी बैठक की गई। यह बैठक मंगलवार को चौसा के स्थानीय बाजार स्थित प्राचीन शिव मंदिर परिसर में हुई, जिसकी अध्यक्षता विश्वामित्र सेना के राष्ट्रीय मीडिया कोऑर्डिनेटर अशोक उपाध्याय ने की। बैठक में कार्यक्रम की रूपरेखा और सफलता को लेकर गहन मंथन व चर्चा की गई।

इस दौरान अशोक उपाध्याय ने बताया कि राष्ट्रीय संयोजक राजकुमार चौबे के आह्वान पर आयोजित यह समारोह चौसा के प्राचीन सनातनी गौरव को पुनः स्थापित करने के साथ-साथ महर्षि च्यवन ऋषि एवं महादेवा घाट के धार्मिक महत्व को राष्ट्रीय स्तर पर प्रचारित करने की एक महत्वपूर्ण पहल होगी। बैठक में चौसा उप प्रमुख एवं कार्यकारिणी सदस्य मोहित बाबा, वीरेंद्र कश्यप, भारत पांडेय, धनजी तिवारी, जितेश उपाध्याय, आकाश कुमार पांडेय, श्रीभगवान सिंह, राहुल कुमार राय व अन्य उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here