-राजद के नेता खुलकर मुख्यमंत्री को बता रहे बीमार
बक्सर खबर। राष्ट्रगान के दौरान मुख्यमंत्री का अजीब हरकत वाली वीडियो वायरल होने के बाद राजनीतिक गलियारों में विरोध का दौर थमने का नाम नहीं ले रहा है। इसी कड़ी में बक्सर राजद की जिला इकाई ने भी शहर के अंबेडकर चौक पर शनिवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का पुतला फूंका और जमकर विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान पार्टी के जिला अध्यक्ष शेषनाथ सिंह ने मुख्यमंत्री को मानसिक रूप से बीमार बताते हुए कहा कि अब मुख्यमंत्री बिहार को चलाने में सक्षम नहीं हैं। इस पूरे प्रकरण पर बीजेपी की भूमिका भी साफ नहीं है। मुख्यमंत्री के इस बर्ताव के कारण पूरा देश अपमानित हुआ है।
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अब बिहार चलाने में सक्षम नहीं है इसलिए उन्हें न तो केवल कुर्सी का त्याग करना चाहिए बल्कि राष्ट्रगान के अपमान के लिए उनके ऊपर मुकदमा भी दर्ज होना चाहिए। उन्हें सजा होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि हालिया दिनों में मुख्यमंत्री के आचरण से न केवल बिहार शर्मसार हो रहा है बल्कि पूरा देश भी अपमानित महसूस कर रहा है। मुख्यमंत्री वाकई बिहार चलाने में असमर्थ हैं। हालांकि उन्होंने यही दावा किया कि बिहार विधानसभा चुनाव के बाद तेजस्वी प्रसाद यादव मुख्यमंत्री बनेंगे तभी बिहार का भला होगा। पुतला दहन कार्यक्रम में शामिल राजद के लोग मुख्यमंत्री को मानसिक रूप से बीमार बताते हुए उनके खिलाफ नारेबाजी कर रहे थे।

इस कार्यक्रम में प्रदेश महासचिव निर्मल सिंह कुशवाहा, मीडिया प्रभारी हरेन्द्र कुमार सिंह, श्रीकांत यादव, धनपती चौधरी, संतोष भारती, बबलू यादव, अनिल सिंह, सत्येंद्र सिंह यादव, इफ्तखर अहमद, प्रेम खरवार, वीआईपी के भगवान चौधरी, प्रभुनाथ चौधरी, शम्भू चौधरी, अजय चौहान, भकपा के आरुन ओझा, अखिलेश यादव, लाटू यादव ,गुड्डू यादव, मनोज ठाकुर, ददन पासवान, धर्मराज चौहान, शिवबचन सिंह, उमेश कुमार सिंह, राजेंद्र प्रसाद मौर्य, पूर्व जिला अध्यक्ष भारत यादव, लालबाबू यादव, अर्जुन कुशवहा, आखिलेश पासवान, विनोद यादव, भुट्टो खान, सरोज राजभर, कृष्णवती देवी, अजीत राम, रामशंकर कुशवाहा, दीपक यादव मुख़्य रूप से उपस्थि रहे।