बदल गया स्कूलों का टाइमटेबल, सात से प्रभावी होगा आदेश

0
899

-दोपहर सा़ढ़े बारह बजे तक विद्यालय का संचालन करेंगे शिक्षक
बक्सर खबर। सात अप्रैल से प्राथमिक तथा मध्य विद्यालय का समय बदल जाएगा। गर्मी के मौसम को देखते हुए विद्यालय खोलने का समय साढ़े छह बजे निर्धारित किया गया है। आज शुक्रवार को शिक्षा विभाग द्वारा जारी पत्र में कहा गया है कि यह आदेश सात अप्रैल से एक जून तक प्रभावी होगा। अर्थात गर्मी की छुट्टियों से पूर्व विद्यालय अब सुबह साढ़े छह बजे खुलेंगे और दोपहर 12:30 बजे बंद होंगे।

सुबह आधे घंटे का समय साफ-सफाई और प्रार्थना के लिए निर्धारित किया गया है। सात बजे से कक्षाएं प्रारंभ होगी। एक घंटी का समय 40 मिनट होगा। तीन घंटी पढ़ाई के उपरांत 9 से 9:40 तक मध्याह्न का समय होगा। इसके उपरांत 12:20 तक कक्षाएं चलेंगी। इसके दस मिनट बाद तक शिक्षक व प्रधानाध्यापक अगले दिन की पाठ योजना तैयार करेंगे। दोपहर 12:30 बजे विद्यालय बंद हो जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here