बक्सर खबर। ठंड में मंदिरों और गंगा घाटों के किनारे रात गुजारने वालों को कंबल प्रदान किया गया। सदर एसडीओ केके उपाध्याय ने स्वयं अपने कर्मियों के साथ आवास से निकले और बाहर रात गुजार रहे लोगों को कंबल प्रदान कराया। हालांकि वे इस दौरान कैमरे से बचते रहे। अपने अन्य सहयोगियों के द्वारा ही इसका वितरण कराया।

कुछ तस्वीरें हमें नाथ घाट के समीप की प्राप्त हुई हैं। जहां सर्द रात में बाहर सोने वालों को देखकर उनकी अजीब प्रतीत हो रहा था। कई जगह आड़-छाव हैं। आखिर खुले में ऐसे रात गुजारना किसी जोखिम है कम है भला। ऐसा हो सकता है, यह उनकी मजबूरी हो अथवा वक्त के मारे हों। लेकिन, ऐसे लोगों को ढूंढ कर कंबल बांटे गए। जिससे वे अपने आप को ठंड से बचा सकें।
बहुत ही सुंदर