बक्सर खबर। शहर में दुर्गा पूजा का उत्साह चरम पर है। दो अक्टूबर को ही पंडालों में स्थापित मां की प्रतिमाओं के पट खुल गए हैं। रविवार रात हमारी टीम ने शहर का भ्रमण किया। इस दौरान पांच जगह ऐसा नजारा दिखा। जो शहर वालों का ध्यान अपनी तरफ खींच रही हैं। इनमें तीन जगह ऐसी प्रतिमाएं दिखीं जो आपको सीख देती हैं।
शहर के ठठेरी बाजार त्रिमुहानी पर रुलाती प्रतिमा दिखी। जबकि सिंडिकेट पर बच्चों को हंसाने वाली और नया बाजार में जीवन का सत्य समझाता पूजा पंडाल नजर आया। आइए इस वीडियो में देखिए हम ऐसा क्यूं कह रहे हैं। वैसे यहां क्रमवार उनकी तस्वीरें भी आपको दिखा रहे हैं।


