शम्भू नाथ पांडेय बने गंगा समग्र के राष्ट्रीय आरती आयाम प्रमुख

0
172

बक्सर खबर। ब्रह्मपुर निवासी शम्भू नाथ पांडेय को गंगा समग्र का राष्ट्रीय आरती आयाम प्रमुख नियुक्त किया गया है। वे वर्तमान में दक्षिण बिहार प्रान्त संयोजक की भूमिका भी निभा रहे हैं। हाल ही में प्रयागराज महाकुंभ में गंगा समग्र का राष्ट्रीय कार्यकर्ता संगम आयोजित हुआ, जिसमें संघ के सह सरकार्यवाह डॉ कृष्ण गोपाल, पीठाधीश्वर अवधेशानंद गिरि, राष्ट्रीय अध्यक्ष अमरेंद्र सिंह ‘लल्लू बाबू’ सहित कई गणमान्य उपस्थित रहे।

गंगा समग्र देशभर में 15 प्रमुख आयामों पर कार्य कर रहा है, जिसमें गंगा आरती, वृक्षारोपण, जैविक कृषि, तालाब संरक्षण, सहायक नदी पुनर्जीवन, शिक्षण, गंगा वाहिनी, एसटीपी, पर्व आयोजन आदि शामिल हैं। श्री पांडेय पिछले पांच वर्षों से बाबा ब्रह्मेश्वरनाथ धाम स्थित शिवगंगा सरोवर पर विशेष महाआरती का आयोजन कर रहे हैं। उनकी संगठन निष्ठा को देखते हुए यह जिम्मेदारी सौंपी गई है। उन्होंने कहा कि गंगा समग्र न केवल गंगा बल्कि सभी जलस्रोतों के संरक्षण हेतु कार्यरत है। गिरते भूजल स्तर और जल संकट को लेकर उन्होंने समाज जागरण पर जोर दिया और बरसाती जल संरक्षण, तालाब पुनर्जीवन व जल स्रोतों की रक्षा को अनिवार्य बताया।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here