बक्सर खबर : शेरु सिंह के भाई प्रणव सिंह उर्फ बबुआ सिंह को क्षत्रिय महासंघ भा राजपूत समाज संगठन का युवा प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है। इसका पत्र राजपूत समाज के प्रदेश अध्यक्ष संतोष सिंह ने प्रदान किया। प्रणव ने बताया कि वे राष्ट्रीय प्रचारक एस एन सिंह व प्रदेश अध्यक्ष संतोष सिंह ने उनके उपर संगठन की बहुत ही महत्वपूर्ण जिम्मेवारी दी है। हमारा लक्ष्य होगा पूरे बिहार में युवा राजपूत समाज एक हो और उसके नई दिशा दी जाए।
दुल्हपुर के निवासी शेरु सिंह का भाई होने के कारण प्रणव को राजनीतिक महकमे में तरजीह मिल रही है। स्थानीय स्तर पर भी शेरु के समर्थकों में उसे जोश है। सूत्रों के अनुसार वैशाली में हुई कार्यकारणी की बैठक में उन्हें यह जिम्मेवारी दी गई। इस मौके पर राष्ट्रीय प्रचारक एसएन सिंह, समस्तीपुर के अध्यक्ष जगरनाथ सिंह उपस्थित रहे।
