‌‌‌ दिल दहलाने वाली घटना : बाप-बेटी की हत्या कर युवक ने की आत्महत्या

0
5643

– आरा स्टेशन की घटना ने सबको चौंकाया, प्रेम प्रसंग हो सकता है वारदात की वजह
बक्सर खबर। पड़ोसी जिले आरा के स्टेशन पर सोमवार की शाम दिल दहला देने वाली घटना हुई। युवक ने बाप-बेटी दोनों को गोली मार दी। और उसी पिस्तौल से स्वयं को भी गोली मार ली। जिसने भी इस घटना के बारे में सूना दंग रह गया। सूचना के अनुसार युवती का नाम जिया कुमारी (20) था। उसके पिता अनिल कुमार (55 वर्ष) बेटी को छोड़ने स्टेशन पहुंचे थे। पैदल पुल पार कर दो नंबर प्लेटफार्म की तरफ जा रहे थे। लेकिन, उनके पिछले मास्क लगाए आ रहे युवक ने पास आकर दोनों को गोली मार दी। उसके तुरंत बाद ही उसने स्वयं को भी गोली मार ली।

ऐसा करने वाले युवक का नाम अमन कुमार (22 वर्ष ) पिता शत्रुघ्न सिंह था। वह आरा जिला के ही ग्राम असनी, थाना उदवंतनगर का निवासी था। तीनों शव मौके पर पड़े थे। खून फर्श पर पसरा हुआ था। देखने वालों के रोंगटे खड़े हो रहे थे। मौके पर पहुंचे रितेश नाम के व्यक्ति ने बताया युवती उनकी भतीजी है। जो दिल्ली विश्वविद्यालय में पढ़ती है। मैं अपने बड़े भाई अनिल कुमार (युवती के पिता) के साथ छोड़ने स्टेशन आया था। मैं बाइक पार्क कर रहा था। वे दोनों प्लेटफार्म संख्या दो की तरफ जा रहे थे। तभी यह घटना हो गई।

सूत्रों की माने तो घटना को प्रेम प्रसंग से जोड़कर देखा जा रहा है। यह परिवार आरा शहर के गोड़ानी रोड, थाना नवादा, इलाके में रहता है। होली में घर आई युवती अब वापस दिल्ली जा रही थी। लेकिन, उसका सहपाठी रहा अमन पिस्तौल लिए स्टेशन आया और गोली चला दी। वे दोनों बिहिया नवोदय विद्यालय के छात्र थे। मौके पर पहुंची पुलिस ने वहां से पिस्तौल व एक जिंदा कारतूस भी बरामद किया। पूरे मामले की जांच चल रही है। स्टेशन के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। लेकिन, यह घटना अपने पीछे कई सीख छोड़ गई है। और अनगिनत सवाल भी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here