बक्सर खबरः बाइक और ट्रैक्टर की टक्कर में युवक की मौत हो गई। घटना शनिवार को सोनवर्षा ओपी क्षेत्र के टिकपोखर गांव के समीप हुई। प्रत्यक्षदर्शीयों के अनुसार घटना सुबह लगभग छह बजे के करीब हुई। जिसमें अनियंत्रित ट्रैक्टर ने बाइक सवार को रौंद दिया। मौके पर ही धुरान राजभर(28) की मौत हो गई। दुसरा व्यक्ति बनवारी राजभर(24) घायल है। सोनवर्षा ओपी प्रभारी सुधीर कुमार ने बताया युवक इटाढ़ी थाना क्षेत्र के साथ गांव का निवासी था। उसके पास मिले मोबाइल फोन से उसकी पहचान हुई। परिजनों को दुर्घटना की सूचना दे दी गई है। पूछताछ में पता चला कि दोनों टिकपोखर गांव आए थे।
![](http://www.buxarkhabar.com/wp-content/uploads/2017/12/4-dis-add-2.jpg)