‌‌‌गोली लगने के बाद कोमा में चला गया सोनू साह

0
3633

-सारिमपुर की घटना में अभी तक पुलिस के हाथ खाली  
बक्सर खबर। औद्योगिक थाना के सारिमपुर गांव में मंगलवार की शाम अज्ञात लोगों ने सोनू साह (18) को गोली मार दी थी। जिसका उपचार पटना में चल रहा है। गोली लगने के बाद से ही वह कोमा में है। सूचना के अनुसार उसे वेंटीलेटर पर रखा गया है। उसके साथ ऐसा क्यूं हुआ? इस सवाल का जवाब अभी भी पुलिस के पास नहीं है। पूछने पर औद्योगिक के थानाध्यक्ष अविनाश कुमार ने कहा कि परिजन इस बारे में कुछ स्पष्ट बता नहीं रहे हैं। हालांकि यहां सवाल यह भी उठ रहा है कि क्या पुलिस की जांच सिर्फ परिवार के बयान पर ही निर्भर है। लेकिन, यह सवाल पुलिस वालों को अटपटा लगता है।

यह सवाल जब थानाध्यक्ष से पूछा गया तो उनका कहना था। अभी कारणों का पता नहीं चला है। प्राथमिकी भी दर्ज नहीं हुई है। यह घटना मंगलवार की देर शाम साढ़े सात बजे के लगभग सारिमपुर मदरसे के समीप हुई थी। हालांकि कोई भी व्यक्ति अभी तक सामने नहीं आया। जो यह बताएं कि ऐसा करने वालों का हुलिया क्या था। उनकी संख्या क्या थी और कैसे आए किधर को गए। इन सवालों के मध्य फिलहाल सोनू जीवन और मौत से जुझ रहा है। उसकी हालत अभी भी नाजुक बनी हुई है। कम उम्र के नौजवान के साथ हुई घटना कुछ इशारे भी कर रही है। लेकिन, जब तक कोई तथ्य खुलकर सामने नहीं आता। फिलहाल इस मामले में कुछ ठोस नहीं कहा जा सकता।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here