-एक दिन पहले जिलाधिकारी ने लिया था डोज
बक्सर खबर। कोविड-19 का वैक्सीन सभी फ्रंट लाइन वर्कर को लगायी जा रही है। दूसरे चरण का अभियान 6 फरवरी को शुरू हुआ। रविवार को इसी कड़ी में पुलिस कर्मियों को टिका लगाया गया। उनके लिए पुलिस लाइन में टीका केन्द्र बनाया गया है। जहां एसपी नीरज कुमार सिंह ने टीका लगवाया।
उनकी यह पहल मातहतों का हौसला बढ़ाने में सहायक होगी। एक दिन पहले अर्थात छह फरवरी को जिलाधिकारी अमन समीर ने भी सदर अस्पताल पहुंचकर टीका लगवाया था। सिविल सर्जन जितेन्द्र नाथ ने बताया था। पहले चरण के अभियान में 86 प्रतिशत स्वास्थ्य अभियान से जुड़े लोगों को टीका लगाया जा चुका है।

अपना जिला उस मामले में दूसरे स्थान पर रहा। दूसरे चरण के अभियान में जिला प्रशासन, पुलिस, नगर परिषद, पंचायत आदि के कर्मियों को टीका लगाया जाना है। इसके लिए सभी कर्मियों का पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन किया जा चुका है। टीका लगने के आधे घंटे बाद तक संबंधित व्यक्ति को निगरानी में रखा जाता है। फिर 28 दिन बाद उसका दूसरा डोज लगाया जाता है।