बक्सर खबर । एसपी के रीडर अनिल कुमार सिंह घायल हो गए हैं। उनके आवास पर स्थित गोपनीय शाखा में कार्यरत अनिल रात आठ बजे के लगभग घर लौट रहे थे। इसी बीच महिला जेल के पास उनकी बाइक दुर्घटना ग्रस्त हो गई। सदर डीएसपी शैशव यादव ने बताया वे कार्यालय से घर लौट रहे थे। सब जेल के सामने सड़क पर अचानक एक किशोर आ गया। उसे बचाने के क्रम में उनकी बाइक असंतुलित हो गिर पड़ी। उनके पैर में चोट आई है। फिलहाल उनका उपचार डा. महेन्द्र के नेहा नर्सिंग होम में चल रहा है।
