लोजपा (रामविलास) के सदस्यता अभियान संवाद कार्यक्रम का आयोजन बक्सर खबर। स्थानीय एमवी कॉलेज परिसर में लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) का छात्र, युवा एवं सदस्यता अभियान संवाद कार्यक्रम गुरुवार को आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष अखिलेश कुमार सिंह ने की, जबकि संचालन आईटी सेल जिलाध्यक्ष अभिषेक पांडेय ने किया। इस कार्यक्रम में सैकड़ों छात्र एवं युवा कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष अखिलेश कुमार सिंह ने कहा कि लोजपा (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान आज के दौर में देश के युवाओं के बीच सबसे लोकप्रिय नेता के रूप में उभर रहे हैं। उन्होंने बताया कि चिराग पासवान ने लोकसभा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के समक्ष ‘युवा आयोग’ के गठन की मांग रखी है, जिससे युवाओं को सशक्त मंच मिल सके।
उन्होंने कहा कि चिराग पासवान की बढ़ती लोकप्रियता और उनकी कार्यशैली से प्रभावित होकर छात्र और युवा बड़ी संख्या में पार्टी से जुड़ रहे हैं। उन्होंने चिराग पासवान को बिहार और देश के युवाओं के भविष्य का प्रतीक बताया। इस अवसर पर प्रदेश सचिव संजय कुमार पासवान, प्रदेश सचिव बिनय तिवारी, अति पिछड़ा प्रकोष्ठ के उपाध्यक्ष सुनील बारी, किसान प्रकोष्ठ महासचिव रामजी राय, छात्र प्रकोष्ठ महासचिव मिकू राय, युवा प्रकोष्ठ सचिव अर्जुन तिवारी, युवा जिलाध्यक्ष ओम जी मिश्रा, संसदीय बोर्ड जिलाध्यक्ष ठाकुर भानुशंकर सिंह, किसान प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष जंगबहादुर पासवान, जिला प्रवक्ता मनोज कुमार सिंह, जिला महासचिव अन्नु राय, प्रखंड अध्यक्षों में रविशंकर प्रसाद, मनोज पासवान, मदन पासवान, कन्हैया सिंह, जितेश उपाध्याय, जगनारायण पासवान, अनिल पासवान, राकेश पासवान, सुरेंद्र राम, नंदलाल बारी और सियाराम पासवान सहित अन्य कार्यकर्ता भी मौजूद थे।