बक्सर खबर। बतकुच्चन गुरू गुरुवार की शाम मिले तो उनका चेहरा तमतमाया हुआ था। पूछने की जरुर नहीं पड़ी मिलते ही फट पड़े। जोर-जोर से बोल रहे थे। मानों आपे से बाहर हों। जाने हो गुरू सब पाटी वाला चोर है। अफसरवन सब त और घूसखोर है। नाश मिला दिया है। जिला का सत्यानाश हो रहा है। कवनो सांस नहीं ले रहा है। पांच सौ रुपल्ली बदे सरवन पचास करोड़ के रोड के नाश मिला दिया है। पूरा सड़क टूट गवा है जी। एगो नहीं पचास से अधिक गांव वाला उ सड़क से होकर जाता है। सब रो रहा है, लेकिन कवनो विरोध नहीं कर रहा है। कल जब बरसात में गाड़ी फसेगी तो सरकार के गारी देगा।
कोरानसराय से लेकर सरेंजा तक के मेन रोड को बालू वाला ट्रक सब बर्बाद कर दिया है। कोरानसराय में हेलता है अउर सरेंजा में आकर निकलता है। पांच सौ लेबे ला थाना वाला सब नजारा देख रहा है। कल जब बालू का पर रोक लगा था। सब पाटी वाला सड़क पर धरना दे रहा था। आज चौसा में रोज जाम लगता है। उहां चौक पर दुकान वाला सब एतना अतिक्रमण किया है। पूछिए मत, लगता है ट्रक वाला सब केहू के उपर चढ़ा देगा। जब बालू बंद हुआ रहा। यहां सड़क जाम कर हरियरका झंडा वाला छाती पीट रहा था। लेकिन, अब कवनो सरवा एकरा खिलाफ ना ही बोल रहा है।
अपना जिला का चिंता नहीं है इ सब को। सब के सब चोर है। यहां जौन नएका सब नालंदा से आया है। उहो अप्पन ट्रक चलवा रहा है। सब के सब वसूल रहा है। बड़का अफसर सब चुनाव के तैयारी कर रहा है। निष्पक्ष चुनाव होगा, अच्छी सरकार बनेगी। अरे कवनो सरकार बने तू लोग नौकरी करे से पहिले किरिया खाता है। जनता के सेवा करेंगे, भ्रष्टाचार से लड़ेंगे। लेकिन देखिए खुलेआम वसूली हो रहा है। लाजो नहीं आ रहा है। सब के सब चोर है, अफसर भी घूसखोर हैं… यह कहते हुए बतकुच्चन गुरू आगे निकल गए। जैसे हमशे भी नाराज हों।