-आयुक्त ने की राजनीतिक दलों के साथ बैठक
-जिला व अनुमंडल स्तर पर कॉमन सेंटर खोलने का निर्देश
बक्सर खबर। जो युवा 18 वर्ष की आयु पूरी कर चुके हैं। वे अपना नाम मतदाता सूची में अवश्य दर्ज करा लें। इसके लिए अंतिम मौका है। जिसकी तिथि 15 जनवरी 2020 है। क्योंकि मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन 7 फरवरी को कर दिया जाएगा। इस कार्य में राजनीतिक दलों का भी सहयोग लिया जाएगा। इसके लिए आज पटना प्रमंडल के आयुक्त व प्रेक्षक संजय कुमार अग्रवाल ने समाहरणालय में बैठक की। जिसमें सभी मान्यता प्राप्त दलों को आमंत्रित किया गया था।
उन्होंने सभी को बताया। मतदाता सूची का प्रकाशन 16 दिसम्बर को किया गया है। उस संबंध में किसी को कोई आपत्ती हो तो वह अपनी शिकायत दे सकता है। अगर किसी का नाम सूची में दर्ज नहीं हुआ है तो वह 15 जनवरी से पहले इसके लिए प्रयास कर सकता है। उन्होंने कहा युवतियों और कमजोर वर्ग के लोगों पर विशेष ध्यान दिया जाए। जिला प्रशासन को उन्होंने लोगों की मदद के लिए जिला व अनुमंडल स्तर पर कॉमन सेंटर खोलने की हिदायत दी। बैठक में उनके साथ जिला निर्वाचन पदाधिकारी राघवेन्द्र सिंह व सभी उप निर्वाचन पदाधिकारी भी उपस्थित रहे।
![](http://www.buxarkhabar.com/wp-content/uploads/2019/12/24-dis-baithak-me-samil-log.jpg)