शराब विवाद में किशोर की हत्या का खुलासा: एक गिरफ्तार, सात फरार

0
1785

मृतक की लाश रेलवे ट्रैक पर मिली थी, तकनीकी जांच से सुलझा ब्लाइंड केस                                           बक्सर खबर। जिले की पुलिस ने कृष्णाब्रह्म थाना क्षेत्र में हुए युवक विकास कुमार उर्फ अरविन्द कुमार 17 वर्ष की हत्या मामले का खुलासा कर दिया है। पुलिस ने मुख्य आरोपी पवन कुमार पाण्डेय को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि सात अन्य आरोपी अब भी फरार हैं। डुमरांव के डीएसपी अफाक अख्तर अंसारी ने प्रेसवार्ता आयोजित कर जानकारी दी कि यह मामला पूरी तरह से ब्लाइंड था। तकनीकी टीम की कड़ी मेहनत और आधुनिक तकनीकों के इस्तेमाल से इस हत्या कांड का पर्दाफाश किया गया।

ज्ञात हो कि लालगंज कड़वी की रहने वाली संतरा देवी का बेटा विकास कुमार 14 अक्टूबर 2024 को अपने दोस्त से मिलने घर से निकला था। अगले दिन 15 अक्टूबर को उसकी लाश टुड़ीगंज रेलवे स्टेशन के पास मिली। इस घटना ने इलाके में सनसनी फैला दी थी। शनिवार को गिरफ्तार आरोपी पवन कुमार पाण्डेय ने पुलिस पूछताछ में खुलासा किया कि शराब को लेकर हुए विवाद में विकास की हत्या की गई। पवन समेत आठ लोगों ने विकास को नया भोजपुर के पास पार्टी के बहाने बुलाया और फिर उसकी हत्या कर दी। हत्या के बाद शव को रेलवे लाइन के किनारे फेंक दिया गया ताकि यह हादसे का रूप ले सके। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी पवन पाण्डेय का आपराधिक इतिहास है। उस पर पहले भी हत्या का प्रयास, मारपीट और आर्म्स एक्ट के कई मामले दर्ज हैं।

हत्या में शामिल अन्य सात आरोपी अब भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं। फरार आरोपियों में अंकित राय, अनुराग कुमार, मयंक, रोहित, आकाश, अंकित यादव और पियूष कुमार के नाम शामिल हैं। पुलिस ने सभी फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष टीम गठित की है और लगातार छापेमारी जारी है। डीएसपी का कहना है कि जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर कानून के दायरे में लाया जाएगा।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here