किशोरी को अकेला देख युवक ने किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

0
3489

-एक और जगह से आई छेड़खानी की शिकायत
बक्सर खबर। घर के सदस्य बाहर काम करने गए थे। किशोरी अकेली थी। मौका पा पड़ोस के ही युवक ने उसके साथ दुराचार किया। इतने में पीड़िता की मां घर वापस आ गई। युवक की करतूत जग जाहिर हो गई। गांव में खुब बखेड़ा हुआ। पीड़ित परिवार इनकी शिकायत लेकर आज रविवार को सिकरौल थाना पहुंचा। पीड़िता की मां के बयान पर शशिकांत कुमार के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज हुई।

इस संबंध में पूछने पर सिकरौल के थानाध्यक्ष संजीव कुमार ने कहा कि आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। किशोरी को भी चिकित्सकीय जांच के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है। इसी थाना क्षेत्र में एक दिन पहले किशोरी के छेड़खानी का मामला भी दर्ज हुआ था। उस संबंध में पूछने पर थानाध्यक्ष ने कहा उस मामले में दो लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज हुई है। जिसमें एक का नाम झबलु उपाध्याय व दूसरे का नाम पुष्पेंद्र तिवारी है। एक पर छेड़खानी का आरोप है और दूसरे पर फब्तियां कसने का।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here