ब्रह्मपुर तालाब में डूबा किशोर, नहीं है गोताखोरों का इंतजाम

0
2188

– शिकायत करने वाले युवकों को पुलिस ने लगाई फटकार
बक्सर खबर। सावन की सोमवारी से एक दिन पहले ही ब्रह्मपुर में श्रद्धालुओं का जमघट लगना शुरू हो जाता है। इसी क्रम में स्नान करने के दौरान रविवार की रात 1:30 के लगभग एक किशोर तालाब में डूब गया। मदद के लिए उसके साथियों ने पुलिस और प्रशासन से बार-बार गुहार लगाई। लेकिन किसी ने उनकी नहीं सुनी। सुबह होने तक के लिए उन्हें समझाया गया। डूबने वाले किशोर का नाम रोहित कुमार(15-16) बताया जा रहा है। जो आरा जिला के थाना बिहियां ग्राम करजा- बारजा का रहने वाला था।

हालांकि दौड़-दौड़ कर उसके साथी थाने जा रहे थे और पुलिस उन्हें या डांट कर खदेड़ दे रही थी। सुबह होने के बाद ही कुछ हो पाएगा, ऐसा जवाब मिल? हाल था। हालांकि किसी भी युवक के पानी में डूब जाने के दो-तीन मिनट के बाद बचने की उम्मीद कम हो जाती है। लेकिन अपने साथी को खोने के गम में परेशान युवक थाने के बाहर खड़े होकर हाथ जोड़े थे और पुलिस गोताखोरों के नहीं होने की बात कह कर पल्ला झाड़ रही थी। यह पूरी व्यवस्था प्रशासन की लापरवाही की तरफ इशारा कर रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here