दाह संस्कार में आया किशोर गंगा में डूबा

0
1884

-परिवार में मचा कोहराम, रामरेखा घाट पर हुई दुर्घटना
बक्सर खबर। रामरेखा घाट पर नहाने के दौरान सत्रह वर्षीय किशोर डूब गया। परिवार के सदस्यों ने उसे बचाने का बहुत प्रयास किया। लेकिन, अनहोनी अपना खेल कर गई। आयुष का शव काफी मशक्कत के बाद गोताखोरों ने बाहर निकाला। परिजनों का रो-रो कर बूरा हाल था। मौके पर पहुंची पुलिस को घर वालों ने पूछताछ में बताया आयुष बलिया उत्तर प्रदेश के रहने वाले दिनेश कुमार गुप्ता का पुत्र था। वह अपनी नानी के दाह संस्कार में शामिल होने पिता के साथ बक्सर आया था। शमशान घाट के बाद परिजन रामरेखा घाट पर नहाने पहुंचे थे।

इसी दौरान आयुष गहरे पानी में चला गया। घर वालों ने उसे बचाने का प्रयास किया लेकिन, वे असफल रहे। शव जब बाहर निकाला गया तो उसे लेकर अस्पताल गए। लेकिन, चिकित्सकों ने उसे देखते ही मृत घोषित कर दिया। मौके पर पहुंची नगर थाने की टीम ने उनसे आग्रह किया आप किशोर का अंत्य परीक्षण कराकर आपदा करा यूडी केस दर्ज करा सकते हैं। लेकिन, दुख के पहाड़ में दबे परिवार वालों ने इससे इनकार कर दिया। और शव लेकर रोते बिलखते घर लौट गए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here