सदर अस्पताल के समीप तालाब में मिला युवक का शव

0
3719

-हत्या की आशंका, पुलिस कर रही मामले की जांच
बक्सर खबर। सदर अस्पताल के समीप तालाब से युवक का शव मिला है। मंगलवार की दोपहर जब शव फुल जाने के कारण पानी में उतराया तो लोगों की उसपर नजर पड़ी। नगर थाने को सूचना दी गई। प्रशासन की देखरेख में उसे बाहर निकालने पर पुलिस को कुछ चौकाने वाले साक्ष्य मिले। जेब से शराब के दो टेट्रा पैक(कागज के पैकेट में बंद शराब) मिले। मृतक के शरीर पर जींस पैंट, छीटदार शर्ट, अंदर जनेउ मिला। एक हाथ में मोबाइल फोन था।

जिसे देखकर कुछ लोग यह अनुमान लगा रहे थे। शराब के नशे में युवक तालाब में गिर गया होगा। लेकिन, वहां किनारे दो गमछे थे। एक लाल रंग की चुनरी तथा सफेद गमछा। जिसमें खून लगा हुआ था। वह किसी अनहोनी की तरफ इशारा कर रहा था। जेब से कुछ कागजात भी मिले हैं। पाठकों की जानकारी के लिए बता दें। यह तालाब जिसमें शव मिला है। वह सदर अस्पताल के समीप स्थित ब्रह्म स्थान के पास स्थित है। पूछने पर नगर थाने की टीम ने बताया मृतक की पहचान हो गई है। उसका नाम रविन्द्र पांडेय ग्राम छतनवार, थाना कृष्णाब्रह्म का निवासी था। सोमवार की शाम वह दिल्ली से लौटा था। पूछताछ में पता चला वह शाम में सदर अस्पताल के समीप टहलते देखा गया था। हम लोग जांच कर रहे हैं, उसकी मौत का कारण क्या है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here