-आज संध्या में दिया जाएगा पहला अर्घ
बक्सर खबर। छठ का त्योहार बिहार के लिए बहुत ही खास है। और अपने बक्सर में तो यह और भी विशेष हो जाता है। क्योंकि मां गंगा का तट इसके आध्यात्मिक महत्व को बढ़ा देता है। यह कहना गलत नहीं होगा। जिला प्रशासन और नगर परिषद ने इस मौके को और भी खास बना दिया है। अपनी लगन और घाटों की सजावट करके नगर परिषद की टीम ने बताया है। वह आलोचना के बाद बेहतर करने के प्रयास में लगा है।
बक्सर में लगभग 16 से अधिक प्रमुख गंगा घाट हैं। सभी जगह प्रकाश का इंतजाम। अपने आप में चुनौती है। पानी में सुरक्षा के लिए बास बल्ले लगाए गए हैं। इस पूरे प्रयास में दो तीन लोगों का महत्वपूर्ण योगदान है। जिलाधिकारी अंशुल अग्रवाल, मुख्य पार्षद कमरुनीशा, नप की कार्यपालक पदाधिकारी प्रतिक्षा सिंह व अन्य मातहत जो इसके अधीन आते हैं। सबने अपना-अपना योगदान दिया है। इस बार डीएम के निर्देश के अनुरूप गंगा घाट पर भी विशेष प्रकाश का इंतजाम किया गया है। जिसे आप इन तस्वीरों में देख सकते हैं।

